द फॉलोअप डेस्क
इंदौर में आज रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बावड़ी की छत अचानक धंस गई। जिसमें 25 से अधिक लोग उसमें गिर गए। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच कर पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुड़ी है। पुलिस श्रद्धालुओं को रस्सियों से बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। खबर लिखे जाने तक 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बावड़ी की गहराई कितनी है और इसमें पानी है या नहीं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

ज्यादा वजन होने की वजह से टूटी छत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा हवन के दौरान हुआ। 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT